सतबरवा: बारी में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी के घर सतबरवा पुलिस ने चिपकाया इश्तहार,कोर्ट या थाना में सरेंडर करने को कहा
सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कांड संख्या 15/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त के बारी गांव स्थित घर और सार्वजनिक स्थान पर इश्तहार चिपकाया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि प्राथमिक अभियुक्त हैप्पी सिंह उर्फ हिमांशु कुमार सिंह के खिलाफ 22 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया था। उसने बहला फुसलाकर एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था।