मोतिहारी: लखौरा पुलिस ने हत्याकांड मामले के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लखौरा पुलिस ने हत्याकांड मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले को लेकर थाने में कांड संख्या 107/24 दर्ज था। जिसमें पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश यादव,पिता राम वकील राय,साकिन नौरंगिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा सोमवार की रात्रि 7:49 पर दी गई।