महोबा: बसौठ गांव में शौच क्रिया से लौटते समय बुजुर्ग महिला गिरीं, जिला अस्पताल में तोड़ा दम, लू लगने की जताई जा रही आशंका
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 भीषण गर्मी के बीच बसौठ गांव में लू लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 70 वर्षीय केशरानी पत्नी मनोहर बुधवार दोपहर शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। लौटते समय तेज धूप और गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आ गया और वह रास्ते में गिर पड़ीं। परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन लू से मौत की आशंका जता रहे हैं।