बीना: बीना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नई बस्ती ब्रिज के नीचे कार से 190 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब ज़ब्त
Bina, Sagar | May 31, 2025 पुलिस को सूचना मिली थी की ईको कार से कुरवाई तरफ से अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर कुरवाई बिना बाईपास पर पुलिस ने चेकिंग लगाई और कार का पीछा किया। लेकिन कार सवार नई बस्ती ब्रिज के नीचे कार छोड़कर फरार हो गए। कार में पुलिस को 190 लीटर अंग्रेजी शराब मिली जो स्नेक्स नमकीन के पैकेट से ढकी हुई थी। 190 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है।