बीना: कुरवाई रोड पर घायल अवस्था में मिला युवक; पीड़ित ने ससुर व साले पर लगाया मारपीट करने का आरोप, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bina, Sagar | Jun 1, 2025 30 वर्षीय गोवर्धन पिता नोनीत राम प्रजापति निवासी ग्राम खदेसरा जो शनिवार की शाम ससुराल गया था। घायल युवक आरोप है कि उसके ससुर एवं सेल ने उसके साथ मारपीट की। घायल युवक को गंभीर हालत में 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रविवार करीब 11:00 बजे गंभीर हालत के चलते घायल को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया।