आमला: आमला नगरपालिका परिषद में 2 महीने से वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान, सीएमओ को दी हड़ताल की चेतावनी
Amla, Betul | Oct 16, 2025 आमला नगरपालिका परिषद में 16 अक्टूबर को 4 बजे करीब आमला नगरपालिका कर्मियों को 2 महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। वही नपा कर्मियों ने आमला सीएमओ वीरेंद्र तिवारी को हड़ताल पर जाने की चेतवानी दी है। जिससे शहर की साफ सफाई व अन्य व्यवस्था ठप पड़ सकती है। इस संबंध सीएमओ ने कहा की दीपवाली के पहले नपा कर्मचारियों को जल्द ही वेतन दिया जाएगा।