करनाल: एमडीडी बाल भवन की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, सेक्टर 32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत
Karnal, Karnal | Feb 3, 2024 करनाल में एमडीडी बाल भवन की एक युवती संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। युवती समालखा के गीता कॉलेज में लाॅ की पढ़ाई कर रही है और प्रथम वर्ष की छात्रा है। संस्था के प्रबंधकों द्वारा छात्र की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत सेक्टर 32-33 थाना पुलिस को दी गई और ढूंढने की अपील की गई।