कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के तीन केंद्रों पर बीपीएससी की 70वीं परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न
शुक्रवार को कोईलवर प्रखंड के हरबंस उच्च प्लस टू विद्यालय चांदी, मानो बैजनाथ उच्च प्लस टू विद्यालय कुल्हड़िया व मध्य विद्यालय कायमनगर में BPSC की 70 वीं परीक्षा का आयोजन किया गया। तीनों परीक्षा केंद्रों पर मिलाकर लगभग 1500 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दोपहर 12:00 से 2:00 तक आयोजित हुई इस दौरान परीक्षा केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किया गया था।