कोईलवर: सीआरपीएफ कैंप स्थित 114वीं रैपिड एक्शन फोर्स परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा तनाव प्रबंधन पाठ्यक्रम का सफल समापन
114 वीं रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के द्वारा 06 दिवसीय तनाव प्रबंधन पाठ्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह विशेष पाठ्यक्रम 06 दिसंबर 2024 से 12 दिसंबर 2024 शाम तक चलाया गया। जिसमें आरएएफ के जवान और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की जानकारी 13 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी गई।