कोईलवर: कोईलवर सिक्स लेन पुल पर भारी वाहनों के खड़ा होने से पुल के ऊपर संकट, बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है
कोईलवर सिक्स लेन पुल सहित बक्सर पटना फोरलेन, सकड़ी नासरीगंज पथ तथा आरा छपरा फोरलेन पर जाम का दृश्य देखने को मिला। चार दिन बाद कोईलवर में शुक्रवार को फिर रहा जाम। जहां जाम से यात्रियों को परेशानी झेलने की आदत सी पड़ गई है। वही कोईलवर के सिक्स लेन पुल पर जाम के परेशानियों के बीच बालू लगे ट्रक चालकों को गहरी नींद में सोते हुए देखा गया।