कोईलवर: कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने ट्रक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया ज़ब्त, दो गिरफ्तार
कोईलवर प्रखंड के कोईलवर थाना अंतर्गत कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप से ट्रक में कंबल के कतरन के बीच छुपा कर ले जा रहे 2871 लीटरअंग्रेजी शराब को पुलिस ने जप्त किया है। इसके साथ चालक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी अनीश कुमार और शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब की खेप उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई शाम 5:00 बजे की गई