बीना: ग्राम बसाहरी में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत व एक हुआ घायल
Bina, Sagar | Oct 10, 2024 बाइक सवार रतन पिता राजू आदिवासी निवासी ग्राम बसारी एवं अमित पिता जगन आदिवासी ,जो ग्राम बसाहरी में घर से खेत जा रहे थे। तभी सड़क पार करते समय बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया टक्कर में बाइक सवार रतन की मौत हो गई वही अमित घायल हो गया। पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।