बक्सर: पुलिस हिरासत से भागे शराब तस्कर को नगर थाना पुलिस ने कोईरपुरवा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Jul 8, 2025 बक्सर पुलिस हिरासत से फरार शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी शहर के कोइरपुरवा स्थित उसके घर से हुई. नगर थाना की पुलिस को यह कामयाबी मंगलवार को 4:00 बजे संध्या में मिली. कोइरपुरवा निवासी कुर्बान अंसारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना की हाजत में रखा गया था. जो 5 जुलाई की सुबह पुलिस को शौचालय जाने का झांसा देकर फरार हो गया था.