मंडला: मोहर्रम पर मातमी माहौल में निकले ताजिये, देर रात नर्मदा तट पर किए गए सुपुर्द-ए-खाक, उदय चौक पहुंचा जुलूस
Mandla, Mandla | Jun 27, 2026 इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद के दोहिते हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर शुक्रवार को मंडला शहर सहित जिले भर में गमगीन माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले ताजियों के जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए रात लगभग 11 बजे उदय चौक पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने ताजियों का स्वागत किया।