रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में ब्राह्मोरी गांव के ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन के खिलाफ किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में ओबरा तहसील क्षेत्र के ब्राह्मोरी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर जमकर अवैध बालू खनन के विरोध में प्रदर्शन किया, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय दीपू शर्मा नाम के व्यक्ति का कहना था कि कनहर नदी के किनारे ओबरा तहसील के ब्रह्ममोरी इलाके में चार लीज पट्टे एक ही कंपनी को आवंटित है जिसमें से तीन पट्टे उसने सरेंडर किया लेकिन खनन अभी भी जारी है।