अमरोहा: अमरोहा शहर में मस्जिद के बाहर दो मुस्लिम गुटों के बीच पथराव का लाइव वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Jul 19, 2026 अमरोहा शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मस्जिद के बाहर दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी स्थित मीनार मस्जिद के बाहर का है और यह घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।