सुजानगढ़: सुजानगढ़ में ससुर, सौतेली सास और उनके बच्चों ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस को दी रिपोर्ट
सुजानगढ़ में रविवार सुबह 9 से जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नं. 9 की एक महिला के साथ ससुर, सौतेली सास और उसके बच्चों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला शहनाज बानो (31) ने कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी सौतेली सास रजिया के साथ ही रहती है। उसकी सास ने अपने पूर्व पति के बेटे खालिद, बेटी सिमरन और साइना को साथ रहने बुला लिया।