सुजानगढ़: सुजानगढ़ नगर परिषद के कार्यकाल समाप्ति पर विदाई समारोह हुआ, निवर्तमान सभापति गौरी बोलीं- यह जनसेवा की शुरुआत
सुजानगढ़ में शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार नगर परिषद सभापति व पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद परिषद के मास्टर भंवरलाल मेघवाल सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक मनोज मेघवाल, पूसाराम गोदारा, निवर्तमान सभापति नीलोफर गौरी, नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, उपसभापति अमित मारोठिया, कार्यवाहक आयुक्त चारवी मौजूद थे।