सुजानगढ़: सुजानगढ़ में दान की गई बेशकीमती जमीन, सर्वसमाज के लिए मुक्तिधाम बनाने के लिए की गई दान
सुजानगढ़ में शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव देवानी के भामाशाह गिरधारी सिंह पुत्र किशनसिंह ने अपनी बेशकीमती जमीन में से दो बीघा जमीन गांव में सर्वसमाज के लिए मुक्तिधाम बनाने के लिए दान कर दी । उन्होंने शुक्रवार को तहसील कार्यालय पहुंच अपनी जमीन के कागज ग्राम पंचायत के नाम मुक्तिधाम बनाने हेतु करवाकर तहसीलदार गिरधारीलाल पारिक सौंपे।