बांसगांव: बेलीपार इलाके के कालाबाग मोड़ पर स्थित किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट
बेलीपार थाना क्षेत्र के कालाबाग मोड़ स्थित एक किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक लाखों का सामान नष्ट हो चुका था। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार निवासी राहुल मद्देशिया कालाबाग मोड़ स्थित एक किराये के मकान में किराने दुकान खोले थे।