उदयपुर: डाहीमार में दत्तेल हाथी का आतंक जारी, ग्रामीण का मकान क्षतिग्रस्त कर फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम डाही मार में इन दिनों दत्तेल हाथी का आतंक जारी है 24 और 25 अगस्त की दरमियानी रात हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए जीतू मझवार के मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वहीं वन विभाग की टीम लोगों को सतर्क कर रहा है।