झांसी: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ी सौरभ का झांसी में स्वागत
Jhansi, Jhansi | Dec 16, 2025 जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को कांस्य पदक दिलाकर बुंदेलखंड का मान बढ़ाने वाले हॉकी खिलाड़ी सौरभ आनंद कुशवाह का मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। सौरभ आनंद ने तमिलनाडु में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में भारत की जूनियर हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए पिछली विश्व विजेता अर्जेंटीना को हराया और टीम को कांस्य पदक दिलाया।