इंदौर: नकबजनी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए
Indore, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर की खजराना पुलिस ने एक नकबजनी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक सुने मकान में आरोपियों ने घुसकर 2 लाख रूपए नगदी चुराए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसमें पुलिस को इस घटना के सीसीटीवी मिले तो उसमें एक व्यक्ति विकलांग नजर आया था। जिस आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया।