सासाराम: सासाराम के सीता बिगहा में अवैध महुआ पास को किया गया नष्ट
Sasaram, Rohtas | Jun 13, 2025 पुलिस ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे करीब बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाना द्वारा ग्राम सीता बिगहा में अवैध महुआ पास के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 4000 लीटर महुआ पास को विनष्ट किया। यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए की गई है। पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है।