पिछोर: पिछोर पुलिस ने अंतर्राज्यीय बॉर्डर जीरो पोइंट चेकिंग के दौरान 30 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी और टवेराकार को किया जप्त
पिछोर थाना अंतर्गत मंगलवार को ग्राम लहर्रा पर देर रात पुलिस की अंतर्राज्यीय बॉर्डर जीरो पॉइंट पर चेकिंग के दौरान। एक टवेरा गाड़ी में अवैध शराब की 30 पेटी कुल कीमती 6 लाख ₹20000 की जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 142/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।