पिछोर: पिछोर नगर में डाक बंगला के पास सब्जियों के ठेले सड़क पर लगने से राहगीरों एवं वाहनों को आने-जाने में हो रही परेशानी।
पिछोर नगर के डाक बंगला के पास बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर दोनों किनारो पर सब्जी के ठेले लगने से आने-जाने वाले वाहनों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जियों के ठेले सब्जी मंडी में ना लगाते हुए सड़क के किनारो पर लगाए जा रहे हैं। इसमें नगर पालिका की लाफरवाही सामने आ रही है। जिससे अवागमन वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।