पिछोर: ग्राम मनपुरा मेन रोड़ पर पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने वाहन चलाने वाले नाबालिक छात्रों को दी नसीहत।
आज 18 मार्च सोमवार को पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा द्वारा शिवपुरी से लौटते समय नाबालिक छात्रों द्वारा चलाए जा रहे दो पहिया वाहनों को देख मौके पर ही चेकिंग की गई। गाड़ी के कागजात तथा उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। क्योंकि वह नाबालिक है। एसडीओपी शर्मा ने उनके परिजनों को फोन करके बुलाया। छात्रों को समझाइश देकर छोड़ दिया। परिजनों पर चालानी कार्रवाई कर दी।