पिछोर: पिछोर नगर में आज लवकुश शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से लायंस नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
पिछोर नगर में नरसिंह मंदिर के पास लवकुश शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से आज मंगलवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 85 मरीजों की जांच की गई। जिसमें से 9 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन मरीजों के लिए लायंस नेत्र चिकित्सालय गुना भेजा जाएगा। वहीं पर मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जाएंगे।