पिछोर: लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत देखते हुए पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में माताटीला में हुई बॉर्डर मीटिंग संपन्न
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन में आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की बैठक ,पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में माताटीला में संपन्न हुई। चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां आपस में साझा की गई। अपराधियों की धरपकड़ हेतु, एक दूसरे का सहयोग किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई।