अटरू: अटरू क्षेत्र में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई, बरलां, पटना में बही बाइक
Atru, Baran | Jul 5, 2026 *अटरू: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मूसलाधार बारिश, बरला-पटना में बही बाइक* *अटरू।* मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आया। अटरू क्षेत्र में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं एक घंटे में सड़कें तालाब बन गईं। *अटरू कस्बे में हल्की बारिश* अटरू कस्बे में दोपहर बादलों की तेज गर्जना और गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हुई। लेकिन कस्बे के कुछ इलाकों में बूंद भी नहीं गिरी।