पिड़ावा: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने पिड़ावा में लाभार्थी को 2 लाख रुपये की क्लेम राशि सौंपा
पिड़ावा की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी को 2 लाख की क्लेम राशि सौंपी गई है।वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि मोड़ी निवासी कैलाश चंद मेहर की कार एक्सीडेंट में अक्टूबर 2025 में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा ले रखा था।