पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, कल से पार्टी के स्तर पर दिया जाएगा तिरंगा झंडा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के झंडे या भाजपा के बैनर तले हर घर तिरंगा अभियान नहीं होगा। यह अभियान सिर्फ पार्टी के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने यह अभी कहा कि कल से पार्टी के स्तर पर तिरंगा झंडा भी दिया जाएगा।