पिंड्रा: बड़ागांव थाना क्षेत्र के नैपुरवा गांव में शीशम का पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिरने से मचा हड़कंप
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के धनेश्वरी ग्राम सभा के नैपुरवा गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक शीशम का पेड़ अचानक ट्रांसफार्मर पर जाकर गिर गया जिस ट्रांसफार्मर भूमिगत हो गया। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई लेकिन देर शाम तक बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।