पत्थलगांव: डोंगीदरहा नाले में डूबने से युवक की मौत, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई
थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत इंजको के डोंगीदरहा नाला में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ललित मांझी के रूप में हुई है। बताया गया कि ललित पिछले तीन-चार दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और इधर-उधर घूम रहा था। 30 सितंबर की सुबह करीब 10-11 बजे वह घर से निकला था। शाम करीब 5 बजे उसे डोंगीदरहा नाला के पास नग्न अवस्था में पानी में कूदकर