Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi

फ्लैट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार। सोसायटी में फ्लैट आवंटन के नाम पर लोगों से रुपये एकत्रित करके न तो फ्लैट दिए और न ही राशि वापस की। आरोपी ने सोसायटी का फर्जी बैंक खाता खुलवाकर सोसायटी के नाम पर लोगों से धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। सोसाइटी में 94 फ्लैट्स की उपलब्धता के बावजूद 242 लोगों से रुपए लेकर की थी ठगी गुरुग्राम, गौरव गर्ग,10 जून । गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-I द्वारा फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 3 अप्रैल 2017 को शिकायतकर्ता महिला ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वर्ष 2006-07 में ईशपाल भारद्वाज द्वारा सेक्टर-55, गुरुग्राम स्थित "सुनहरा अपना घर सोसायटी" में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उससे वर्ष 2008 से 2013 के बीच विभिन्न किस्तों में लगभग ₹37.50 लाख प्राप्त किए गए। इसके उपरांत वर्ष 2013 में परियोजना का निर्माण कार्य बंद कर दिया गया तथा कई वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो फ्लैट का कब्जा दिया गया और न ही जमा करवाई गई राशि वापस की गई, जिससे शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की गई। उपरोक्त संबंध में पुलिस थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा मामले की आगामी जांच आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम द्वारा की गई। आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में शामिल 1 आरोपी को 8 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुभव (उम्र 33 वर्ष) निवासी मोहन गार्डन, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2025 में LOC (Look Out Circular) जारी करवाया गया था। 8 जून को आरोपी इंडोनेशिया जाने की फिराक में था, जिसे पुलिस टीम द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अनुभव उपरोक्त अभियोग के मुख्य आरोपी ईशपाल भारद्वाज का पुत्र है। आरोपी ने अपने पिता ईशपाल भारद्वाज तथा अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर "सुनहरा अपना घर सोसायटी" के माध्यम से लोगों को फ्लैट देने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये एकत्रित किए तथा उन्हें न तो फ्लैट दिए और न ही उनकी राशि वापस की। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी उपरोक्त सोसायटी का अधिकृत व्यक्ति न होते हुए भी सोसायटी को बेचने के नाम पर अन्य कंपनी के साथ फर्जी तरीके से MOU साइन करके लाखों रुपये की ठगी करने तथा कंपनी के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाने में शामिल रहा। उक्त बैंक खाते में फ्लैट आवंटन के नाम पर प्राप्त करोड़ों रुपये जमा करवाए गए, जिनका आरोपियों द्वारा गबन कर लिया गया। उपरोक्त अभियोग में शामिल आरोपी अनुभव, ईशपाल भारद्वाज, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप व जगबीर सहित कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को 9 जून को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग में ठगी गई धनराशि की बरामदगी, अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान तथा मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन के संबंध में जांच जारी है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 10, 2026

MORE NEWS

परिवार को बंधक बनाकर घर में लूट करने के मामले में 4 बांग्लादेशी आरोपी काबू

भागने की कोशिश में चारो अंडरपास में कूदे। 3 की टांगों में फ्रैक्चर,1 के हाथ में आया फ्रैक्चर

आरोपियों पर दर्ज है 2 दर्जन से भी अधिक अभियोग

अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर भाग जाते थे बांग्लादेश

सभी 4 आरोपी अवैध बांग्लादेशी

गुरुग्राम, गौरव गर्ग,10 जून । 4 जून को एक व्यक्ति ने थाना पालम विहार, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 4 जून  की रात्रि को 4 अज्ञात व्यक्ति सैक्टर-23, गुरुग्राम में स्थित इसके मकान के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर/तोड़कर घर में घुस आए तथा इसकी पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर उनसे सोने-हीरे के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस थाना पालम विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 4 आरोपियों को बजघेडा अंडरपास नजदीक द्वारका रोड से काबू किया। आरोपियों की पहचान हिलाल निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली 2. मामो खान निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली, 3. मोहम्मद खैरुल अरमान निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार, वजीराबाद, दिल्ली व 4. मोहम्मद मामन निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली के रूप में हुई है।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस से बचने के लिए आरोपी अंडरपास में कूद गए जिससे आरोपी खैरुल उर्फ अरमान के दोनों टांगों में चोट आई है, आरोपी मामन व हिलाल के एक पैर में चोट आई है तथा आरोपी मामो खान के एक हाथ में चोट आई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी हिलाल पर चोरी, करने, शस्त्र अधिनियम, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 अभियोग दिल्ली में अंकित है, आरोपी मामो खान पर चोरी करने के संबंध में 1 अभियोग दिल्ली में अंकित है, आरोपी मोहम्मद खैरुल अरमान पर चोरी करने, डकैती करने, गैंगस्टर एक्ट, हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 8 अभियोग हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अंकित है तथा आरोपी मोहम्मद मामन पर चोरी करने, लूट/डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 3 अभियोग गुरुग्राम व दिल्ली में अंकित है।

प्रारंभिक पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी पहले रेकी करते है तथा बड़ा मकान देखकर चोरी/लूट/डकैती की वारदातों को अंजाम देते है। उपरोक्त आरोपी बांग्लादेश के निवासी हैं तथा भारत में आकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं तथा वापस बांग्लादेश भाग जाते हैं। इस बार भी आरोपियों ने इसी प्रकार से योजना बनाई थी की लूट की वारदात को अंजाम देकर बांग्लादेश भाग जाएंगे लेकिन गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों को भागने से पहले ही काबू कर लिया।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा तथा आरोपियों की अन्य वारदातों में संलिप्तता तथा अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। अभियोग अनुसंधान अधीन है।

परिवार को बंधक बनाकर घर में लूट करने के मामले में 4 बांग्लादेशी आरोपी काबू भागने की कोशिश में चारो अंडरपास में कूदे। 3 की टांगों में फ्रैक्चर,1 के हाथ में आया फ्रैक्चर आरोपियों पर दर्ज है 2 दर्जन से भी अधिक अभियोग अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर भाग जाते थे बांग्लादेश सभी 4 आरोपी अवैध बांग्लादेशी गुरुग्राम, गौरव गर्ग,10 जून । 4 जून को एक व्यक्ति ने थाना पालम विहार, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 4 जून की रात्रि को 4 अज्ञात व्यक्ति सैक्टर-23, गुरुग्राम में स्थित इसके मकान के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर/तोड़कर घर में घुस आए तथा इसकी पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर उनसे सोने-हीरे के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस थाना पालम विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 4 आरोपियों को बजघेडा अंडरपास नजदीक द्वारका रोड से काबू किया। आरोपियों की पहचान हिलाल निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली 2. मामो खान निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली, 3. मोहम्मद खैरुल अरमान निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार, वजीराबाद, दिल्ली व 4. मोहम्मद मामन निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद, दिल्ली के रूप में हुई है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस से बचने के लिए आरोपी अंडरपास में कूद गए जिससे आरोपी खैरुल उर्फ अरमान के दोनों टांगों में चोट आई है, आरोपी मामन व हिलाल के एक पैर में चोट आई है तथा आरोपी मामो खान के एक हाथ में चोट आई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी हिलाल पर चोरी, करने, शस्त्र अधिनियम, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 अभियोग दिल्ली में अंकित है, आरोपी मामो खान पर चोरी करने के संबंध में 1 अभियोग दिल्ली में अंकित है, आरोपी मोहम्मद खैरुल अरमान पर चोरी करने, डकैती करने, गैंगस्टर एक्ट, हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 8 अभियोग हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अंकित है तथा आरोपी मोहम्मद मामन पर चोरी करने, लूट/डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 3 अभियोग गुरुग्राम व दिल्ली में अंकित है। प्रारंभिक पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी पहले रेकी करते है तथा बड़ा मकान देखकर चोरी/लूट/डकैती की वारदातों को अंजाम देते है। उपरोक्त आरोपी बांग्लादेश के निवासी हैं तथा भारत में आकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं तथा वापस बांग्लादेश भाग जाते हैं। इस बार भी आरोपियों ने इसी प्रकार से योजना बनाई थी की लूट की वारदात को अंजाम देकर बांग्लादेश भाग जाएंगे लेकिन गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों को भागने से पहले ही काबू कर लिया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा तथा आरोपियों की अन्य वारदातों में संलिप्तता तथा अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। अभियोग अनुसंधान अधीन है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 10, 2026

बिना नंबर प्लेट अगर कोई वाहन चले तो गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस एंव गुरुग्राम में लगे पुलिस के सीसीटीवी उस वाहन की फोटो खींचकर चालान वाहन चालक के मोबाइल पर सेंड कर देते हैं । 

दूसरी तरफ एमसीजी के वाहन सरेआम निडर होकर रोड पर दबंग ई से चलते हैं ना इनको ट्रैफिक पुलिस पकड़कर चालान करती और ना पुलिस के सीसीटीवी। 

क्या कारण है बता सकते हैं आप ?

बिना नंबर प्लेट अगर कोई वाहन चले तो गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस एंव गुरुग्राम में लगे पुलिस के सीसीटीवी उस वाहन की फोटो खींचकर चालान वाहन चालक के मोबाइल पर सेंड कर देते हैं । दूसरी तरफ एमसीजी के वाहन सरेआम निडर होकर रोड पर दबंग ई से चलते हैं ना इनको ट्रैफिक पुलिस पकड़कर चालान करती और ना पुलिस के सीसीटीवी। क्या कारण है बता सकते हैं आप ?

Jhajjar, Jhajjar | Jun 10, 2026

विक्की बड़ौली ने गुरुग्राम में प्रैस कांफ्रेंस कर किया अपने आने वाली फिल्म "काल" का प्रमोशन।

विक्की बड़ौली ने गुरुग्राम में प्रैस कांफ्रेंस कर किया अपने आने वाली फिल्म "काल" का प्रमोशन।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 10, 2026

आधी रात को फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर युवक-युवती को दबोचा।

बीती रात फिल्मी अंदाज में पुलिस चेज़ और भारी हंगामे का मामला सामने आया है। देर रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कोहराम मचाया। पुलिस ने मीरा मार्ग से इस संदिग्ध कार का पीछा करना शुरू किया, जो अंततः ई-ब्लॉक स्थित गौशाला रोड की एक संकरी गली में जाकर थमी। पुलिस ने कार सवार एक युवक और एक युवती को हिरासत में ले लिया है। जबकि दुसरा युवक भागने में कामयाब रहा । घटना ​आज देर रात्रि करीब 02:00 बजे की है। जवाहर नगर पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी,तभी मीरा मार्ग से एक मारुति कार संदिग्ध हालत में घूमती नजर आई। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक कार को भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार ई-ब्लॉक स्थित गौशाला रोड पर मौजूद HDFC बैंक वाली गली में जा पहुंची। रास्ता संकरा होने के बावजूद चालक कार को रोकने का प्रयास नहीं करता।

आधी रात को फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर युवक-युवती को दबोचा। बीती रात फिल्मी अंदाज में पुलिस चेज़ और भारी हंगामे का मामला सामने आया है। देर रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कोहराम मचाया। पुलिस ने मीरा मार्ग से इस संदिग्ध कार का पीछा करना शुरू किया, जो अंततः ई-ब्लॉक स्थित गौशाला रोड की एक संकरी गली में जाकर थमी। पुलिस ने कार सवार एक युवक और एक युवती को हिरासत में ले लिया है। जबकि दुसरा युवक भागने में कामयाब रहा । घटना ​आज देर रात्रि करीब 02:00 बजे की है। जवाहर नगर पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी,तभी मीरा मार्ग से एक मारुति कार संदिग्ध हालत में घूमती नजर आई। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक कार को भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार ई-ब्लॉक स्थित गौशाला रोड पर मौजूद HDFC बैंक वाली गली में जा पहुंची। रास्ता संकरा होने के बावजूद चालक कार को रोकने का प्रयास नहीं करता।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 10, 2026