पहाड़ी: कामां पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में आईपीएल सट्टे के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संगठित तरीके से आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 एंड्रॉइड मोबाइल, 2 नोटबुक, 2 पेन और 1 लाख 29 हजार रुपये की सट्टा राशि बरामद की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।