बिंदकी: काछिन खेड़ा में सपा के अखिलेश यादव जनसंदेश सभा में सपा नेता दयालू गुप्ता ने कहा- सरकार छात्रों का भविष्य कर रही बर्बाद
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के लहंगी ग्राम पंचायत के अंतर्गत काछिन खेड़ा गांव में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे से समाजवादी पार्टी द्वारा अखिलेश यादव जनसंदेश सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दयालू गुप्ता ने कहा की सरकार स्कूल बंद कर रही है। कंपोजिट ठेके खोल रही है जिससे युवा पीढ़ी अशिक्षित और बर्बाद हो रही है। लोग इस सरकार से ऊब चुके है बदलाव चाहते है।