फुलवारी: फुलवारी शरीफ में मनाई गई डाली पूजा, 200 सालों से जारी है अनोखी परंपरा
Phulwari, Patna | Aug 24, 2026 फुलवारी शरीफ में श्रावण मास के दौरान करीब 200 वर्षों पुरानी 'डाली पूजा' या 'खप्पर पूजा' की परंपरा पूरी आस्था के साथ मनाई जाती है। वर्ष 1818 में हैजा और गंभीर बीमारियों के प्रकोप को खत्म करने के लिए पुजारी झमेली बाबा ने स्वप्न में मिले निर्देश के बाद इसे शुरू किया था। पूजा के दौरान 'भगत' जीत मोहन पंडित हाथ में प्रज्वलित खप्पर लेकर नगर परिक्रमा करते हैं।