जमालपुर: जमालपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, दर्जनों दुकानों पर जुर्माना, शहर में हड़कंप
जमालपुर नगर परिषद प्रशासन की ओर से सोमवार दोपहर शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। जुबली बेल चौक से लेकर 6 नंबर गेट तक चलाए गए इस अभियान के दौरान प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दर्जनों दुकानदारों पर जुर्माना लगाया, वहीं कई लोगों को कड़ी चेतावनी देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।यह अभियान कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम के नेतृत्व में चलाया गया।