बांका: बांका में भाकपा (माले) का पहला जिला सम्मेलन संपन्न, संघर्ष तेज करने का आह्वान
Banka, Banka | Apr 5, 2026 भाकपा (माले) का प्रथम जिला सम्मेलन रविवार की दोपहर 12 बजे बुलडोजर राज के खिलाफ भूमि अधिकार, सम्मानजनक रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर जुझारू आंदोलन खड़ा करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत लाल झंडा फहराने, शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करने तथा दो मिनट का मौन रखकर वाम–जनवादी आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई।