द्वारका: AAP प्रत्याशी जोगिंदर सोलंकी ने कार्यकर्ताओं और पालम वासियों का सम्मान सम्मेलन आयोजित किया
दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पालम विधानसभा में कार्यकर्ताओं और पालम में रहने वाले सभी परिवारों के लिए सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। 73000 परिवारों ने आप प्रत्याशी जोगिंदर सोलंकी को वोट देकर जिताया है, उन सभी मतदाताओं को जोगिंदर सोलंकी ने कहा कि, 5 साल तक आपके बीच में रहकर आपकी सेवा करूंगा, सारे काम करूंगा, 24 घंटे आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा।