द्वारका: द्वारका में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने 82 मामलों के 2 शातिर ऑटो लिफ्टरों को पकड़ा
द्वारका जिला के AATS की पुलिस टीम ने 2 ऑटोलिफ्टर को मोहन गार्डन के खेड़ी बाबा पुल और जय विहार इलाके में रेड करके गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रवि उर्फ गंजा उर्फ रॉबर्ट और उसके साथी राजवीर उर्फ राजेश उर्फ पंकज के रूप में हुई है। यह दोनों नजफगढ़ के सुरखपुर रोड और बापरोला के जय विहार के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी की कई मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई है