द्वारका: मटियाला गांव में प्रॉपर्टी के किराए को लेकर मंझले भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी
द्वारका जिला के मटियाला गांव में लाखों की प्रॉपर्टी के किराए को लेकर दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें मंझले भाई रविंदर ने छोटे भाई धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। रात में जब धर्मेंद्र अपने घर के पीछे ई रिक्शा बैट्री चार्जिंग प्वाइंट वाली जगह पर बैठा हुआ था उसे समय रविंद्र अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और धर्मेंद्र की हत्या कर दी।