ब्यौहारी: डीएमएफ में करोड़ों का तालाब घोटाला! हाईवे के गड्ढों को बताया नया तालाब, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
शहडोल में डीएमएफ योजनाओं में कथित करोड़ों रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि हाईवे के गड्ढों, पुराने तालाबों और नालों को "नवीन तालाब" बताकर लाखों रुपये का भुगतान किया गया। मामले में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जांच के आदेश देते हुए दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। वीडीओ बुधवार सुबह 10 बजे सामने आया है।