नानपारा: नवाबगंज में मिशन शक्ति के पांचवे चरण में पुलिस ने महिलाओं को चौपाल लगाकर सुरक्षा और साइबर के टिप्स दिए
रामनगर सेमरा नानपारा के नवाबगंज कस्बे में बुधवार को 'मिशन शक्ति' के पांचवें चरण के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने पशु बाजार में महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।