सतबरवा: बैरिया चौक के पास दो बाइक की टक्कर में सतबरवा के सेहरा के युवक की मौत, दो घायल
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के समीप दो बाइक की टक्कर में सतबरवा के सेहरा निवासी नीरज मोची पिता रघु मोची की मौत हो गई। दो युवक जख्मी हुये। उनका इलाज एमएमसीएच में किया गया। नीरज अपने घर से गढवा रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था।