नबीनगर: सरडीहा गांव के पास से 108 पीस शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीती रात थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव के समीप छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रिंस कुमार (पिता- विनोद सिंह, निवासी- जनतुआ) को एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से झारखंड निर्मित टनाका