पीरबाबा इलाके के बड़े हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार फोरव्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर.महिला व एक मासूम बच्ची हुई घायल।
कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पीर बाबा इलाके के बड़े हनुमान मंदिर के पास एक जोरदार सड़क हादसा हो गया,जिस पर एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी बाइक में सवार 55 वर्षीय महिला समेत एक मासूम बच्ची इस घटना में घायल हो गए,घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार किया जा रहा है।