खलीलाबाद: सेमरियावा ब्लॉक के दुधारा गांव के खेतों में लगी भीषण आग, 25 बीघा गेहूं की फसल हुई राख
सेमरियावा ब्लॉक के दुधारा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। तेज लपटों ने देखते ही देखते करीब 20 से 25 बीघा फसल को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही सब कुछ जल चुका था, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।