ग्वालियर गिर्द: जनकताल में युवक की डूबने से मौत, SDRF ने शव निकाला
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित जनकताल में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शाम को एसडीआरएफ की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।